17 लीटर हाथभट्टी मदिरा बरामद
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा एवं ग्वालियर संभाग आबकारी उपायुक्त श्री संदीप शर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री शुभम दांगोडे के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय पर लगातार कार्यवाही की जा रहे है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री शुभम दांगोडे ने बताया कि आबकारी बल द्वारा गत 22 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक आबकारी वृत्त विजयपुर अंतर्गत टर्राकलां, महुआमार, किन्नपुरा, जीवन नगर, चतुरू का सहराना, वीरपुर, श्यामपुर, सुठारा, अर्रोदरी में दबिश देकर कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 5 प्रकरण दर्ज किये जाकर लगभग 17 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 16 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा 800 किलोग्राम लहान मौके पर बरामद किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur