चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
-----
लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार विद्यालयों में 1 से 3 सितंबर तक भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व केे उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में आज सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में गुरु सांदीपनि से जुड़े प्रसंग एवं गुरु-शिष्य परंपरा पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी प्रकार 3 सितंबर को श्री कृष्ण सुदामा मित्रता पर नाटय मंचन किया जायेगा।
प्राचार्य श्री अशोक खंडेलवाल के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम नोडल श्री नरेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भाषण प्रतियोगिता का निर्देशन डॉ सुनील कुमार एवं श्री बनवारी लाल जाटव, श्रीमति ममता इन्दोलिया, श्री सोनू जैन द्वारा किया गया भाषण प्रतियोगिता में सुहानी सोनी ने प्रथम, जयेश गौतम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान वेदिका शर्मा ने प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता का निर्देशन श्री नरेंद्र कुमार सोनी एवं श्री कौशल त्रिपाठी ने किया। विद्यार्थियों ने अपनी चित्रकला के माध्यम से गुरु सांदीपनि एवं गुरु-शिष्य परंपरा के विविध प्रसंगों को जीवंत रूप दिया। चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम कल घोषित किया जाएगा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur