रेपिड किट से की दूध में कैमिकल की जांच
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन को मानक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सतत् रूप से खाद्य पदार्थो की जांच एवं सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि आज कराहल में एक दूध डेयरी सहित सांची मिल्क कलेक्शन सेंटर पर रेपिड किट के माध्यम से दूध में कैमिकल मिलावट की जांच की गई। उन्होंने जानकारी दी कि सांची मिल्क कलेक्शन सेंटर कराहल तथा श्रीनाथ दूध डेयरी कराहल में रेपिड किट से दूध में कैमिकल की जांच की गई। जांच के दौरान दोनो स्थानों पर दूध में कैमिकल की मिलावट नही पाई गई। उन्होंने बताया कि रेपिड किट के माध्यम से दूध में यूरिया, हाईड्रोजन पराक्साइड, कास्टिक, नमक, सुक्रोस, माल्टो डेक्ट्रिन पावडर, ग्लूकोज आदि की जांच की जाती है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur