🚨 बलरामपुर में अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज!
अंतरराष्ट्रीय व अंतर्जनपदीय सीमा मार्गों पर लगेंगे हाई क्वालिटी CCTV कैमरे और बैरियर
सीमा से आने-जाने वाले मार्गों पर पुलिस की पैनी नजर, कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम
बलरामपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय सीमा एवं अंतर्जनपदीय सीमा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
👉 सीमा मार्गों पर बैरियर स्थापित किए जाएंगे।
👉 महत्वपूर्ण स्थानों पर हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे अधिष्ठापित किए जाएंगे।
👉 आने-जाने वाले मार्गों पर सतर्क निगरानी रखी जाएगी।
👉 संदिग्ध गतिविधियों और अपराधियों की आवाजाही पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
🎙️ इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारियों की जानकारी दी।
📍 सीमा सुरक्षा से लेकर अपराध नियंत्रण तक—बलरामपुर पुलिस का फोकस अब तकनीक और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने पर है।
#बलरामपुर #BalrampurPolice #UPPolice #Police #CCTV #सीमा_सुरक्षा #अपराध_पर_अंकुश #कानून_व्यवस्था #सुरक्षा_व्यवस्था #InternationalBorder #InterDistrictBorder #CrimeControl #PoliceAction #Security #BreakingNews #LatestNews #UPNews #BalrampurNews #उत्तरप्रदेश #बलरामपुर_न्यूज
Balrampur, Balrampur | Sep 22, 2026