#Balrampur ! गोआश्रय स्थलों में बेहतर रखरखाव और 100% टीकाकरण पर निदेशक ने जताया संतोष...
निदेशक (प्रशासन एवं विकास) राजेंद्र प्रसाद ने किया स्थलीय निरीक्षण; बांसेडीला में सभी 124 गोवंशों को लगा एफएमडी और लम्पी का टीका
#बलरामपुर | 22 सितम्बर 2026
जनपद में गोवंश संरक्षण, बेहतर रखरखाव और पशुओं को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान का जायजा लेने पशुपालन विभाग के निदेशक (प्रशासन एवं विकास) श्री राजेंद्र प्रसाद ने विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्थायी गोआश्रय स्थलों, टीकाकरण अभियान और मोबाइल वेटनरी यूनिट की कार्यप्रणाली का स्थलीय सत्यापन किया।
बांसेडीला में व्यवस्थाएं दुरुस्त, दुधारू व गर्भित गोवंशों की देखभाल सराही
निरीक्षण के दौरान बांसेडीला स्थित अस्थायी गोआश्रय स्थल में कुल 124 गोवंश संरक्षित पाए गए। राहत की बात यह रही कि सभी गोवंशों का खुरपका-मुंहपका (FMD) एवं लम्पी स्किन डिजीज (LSD) के विरुद्ध शत-प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण हो चुका था।
चारा व दाना: मौके पर भूसा, दाना और हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला।
विशेष देखभाल: आश्रम में 05 दुधारू और 12 गर्भित मादा गोवंश पाए जाने पर निदेशक ने प्रसन्नता व्यक्त की और उनके पोषण व नियमित स्वास्थ्य जांच के कड़े निर्देश दिए।
हरे चारे के लिए किसानों से अनुबंध के निर्देश
बांसेडीला और बलदेव नगर गोआश्रय स्थलों के निरीक्षण के दौरान निदेशक ने चारे की स्थायी व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि गोआश्रय स्थलों में वर्षभर हरे चारे की निर्बाध आपूर्ति के लिए local किसानों के साथ अनुबंध (Contract) किया जाए।
मोबाइल वेटनरी यूनिट के शिविरों की जांच
निदेशक ने ग्राम जबदहा एवं बलदेव नगर में 'मोबाइल वेटनरी यूनिट' द्वारा आयोजित चिकित्सा और टीकाकरण शिविरों का भी सत्यापन किया।
मुख्य निर्देश:
मोबाइल वेटनरी यूनिट की टीम निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन सुबह व शाम ग्रामीण इलाकों में नियमित शिविर लगाए, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के पशुपालकों को घर बैठे चिकित्सा और संक्रामक रोगों से बचाव की सुविधा मिल सके।
उपस्थिति: निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक अरविंद कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (CVO) सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
#balrampur #dmbalrampur