बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सोनू-मोनू की गिरफ्तारी के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। इसी बीच पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय-खगड़िया रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा खुद बरियारपुर गांव पहुंचे और सोनू-मोनू के घर जाकर परिजनों व ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि डीआईजी के गांव पहुंचते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा ने मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की और उनकी बातों को गंभीरता से सुना। मौके पर मौजूद सोनू-मोनू के परिजनों ने डीआईजी को बताया कि कुछ दिनों पहले बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दूसरे पक्ष द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया गया था, जिसके बाद शनिवार को बलिया थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं ग्रामीणों ने डीआईजी से साफ तौर पर कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ निष्पक्ष और उचित कार्रवाई की जाए। इस पर डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा ने लोगों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, डीआईजी के गांव पहुंचने और लोगों से सीधे बातचीत करने के बाद इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब सबकी नजर पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
#CrimeNews #crime #DIG #biharpolice #BreakingNews #HindiNews