*एमपी/एमएलए कोर्ट बेगूसराय में हत्या के प्रयास मामले में पूर्व सांसद सूरजभान हुए बड़ी।*
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वितीय एवं एमपी/एमएलए कोर्ट के जज ब्रजेश कुमार सिंह ने 35 साल पुराने हत्या के प्रयास मामले में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह सहित बिहट गांव निवासी राम लखन सिंह एवं ललन सिंह को साक्ष्य के अभाव में बड़ी कर दिया है। शनिवार की देर संध्या इसकी सुनवाई करते हुए चार गवाहों ने सूरजभान सिंह और अन्य के घटना में शामिल होने से इनकार किया। अभियोजन पक्ष की ओर से आठ गवाहों की साक्षी कराई गई सभी गवाहों ने उनके शामिल होने से इनकार कर दिया जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें बड़ी कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व लोक अभियोजक सैयद मो. मंसूर आलम ने बताया कि वर्ष 1991 में बम धमाका की घटना घटित हुई थी। जिस दौरान सूरजभान सिंह व रामलखन सिंह एवं ललन सिंह मौजूद थे। जब अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही कराई गई है तो किसी भी ने इन तीनों के घटना में शामिल होने की बाते नहीं कही वे सभी साक्षी इनकार किया, जिसके बाद फैसला हुआ। इस दौरान सूरजभान सिंह ने कहा कोर्ट सर्वोपरि हैं यहां सभी का न्याय होती है, और मुझे भी आज न्याय मिला है। इस दौरान वह खुश नजर आए
#surajbhansingh