Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
महाराष्ट्र

बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र में सोनू मोनू मामले में जांच हेतु पहुची सीआईडी टीम।

Dandari, Begusarai | Jul 6, 2026

MORE NEWS

बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र में सोनू मोनू गिरफ्तारी
मामले में बेगूसराय एसपी ने बताया बड़ी बात सुनिए।

 #BreakingNews #begusaraisp #HindiNews

बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र में सोनू मोनू गिरफ्तारी मामले में बेगूसराय एसपी ने बताया बड़ी बात सुनिए। #BreakingNews #begusaraisp #HindiNews

Dandari, Begusarai | Jul 6, 2026

बलिया थाना क्षेत्र में हथियार बरामदगी मामले की जांच, डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
बेगूसराय।
बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरियारपुर में 4 जुलाई को पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवालों के बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी), मुंगेर क्षेत्र ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को बलिया थाना पुलिस ने ग्राम बरियारपुर में छापेमारी कर कुख्यात अपराधी सोनू सिंह और मोनू सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों अभियुक्त स्व. विनोद सिंह के पुत्र हैं और थाना बलिया, जिला बेगूसराय के निवासी बताए जाते हैं। पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा, नौ जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक चाकू तथा 3000 रुपये नकद बरामद किए थे।
इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर मामले को लेकर विभिन्न प्रकार की भ्रामक और विरोधाभासी बातें सामने आने लगीं। इसे गंभीरता से लेते हुए डीआईजी, मुंगेर क्षेत्र 5 जुलाई 2026 को स्वयं ग्राम बरियारपुर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली।
जांच के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और अभियुक्तों के परिजनों से भी पूछताछ की गई। पूछताछ में यह बात सामने आई कि गिरफ्तार दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं तथा उनका पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि दोनों पिछले एक सप्ताह से हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहे थे।
डीआईजी द्वारा प्रत्यक्षदर्शी गवाहों से भी पूछताछ की गई, जिसमें सभी ने घटना की पुष्टि की। इसके साथ ही छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बल से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।
हालांकि, बरामद हथियार के साक्ष्य संकलन के दौरान वीडियो बनाने की प्रक्रिया में कुछ प्रक्रियात्मक त्रुटियां पाए जाने की बात सामने आई है। इस संबंध में संबंधित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
 #Begusarai #BreakingNews #HindiNews

बलिया थाना क्षेत्र में हथियार बरामदगी मामले की जांच, डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण बेगूसराय। बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरियारपुर में 4 जुलाई को पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवालों के बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी), मुंगेर क्षेत्र ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को बलिया थाना पुलिस ने ग्राम बरियारपुर में छापेमारी कर कुख्यात अपराधी सोनू सिंह और मोनू सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों अभियुक्त स्व. विनोद सिंह के पुत्र हैं और थाना बलिया, जिला बेगूसराय के निवासी बताए जाते हैं। पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा, नौ जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक चाकू तथा 3000 रुपये नकद बरामद किए थे। इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर मामले को लेकर विभिन्न प्रकार की भ्रामक और विरोधाभासी बातें सामने आने लगीं। इसे गंभीरता से लेते हुए डीआईजी, मुंगेर क्षेत्र 5 जुलाई 2026 को स्वयं ग्राम बरियारपुर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली। जांच के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और अभियुक्तों के परिजनों से भी पूछताछ की गई। पूछताछ में यह बात सामने आई कि गिरफ्तार दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं तथा उनका पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि दोनों पिछले एक सप्ताह से हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहे थे। डीआईजी द्वारा प्रत्यक्षदर्शी गवाहों से भी पूछताछ की गई, जिसमें सभी ने घटना की पुष्टि की। इसके साथ ही छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बल से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। हालांकि, बरामद हथियार के साक्ष्य संकलन के दौरान वीडियो बनाने की प्रक्रिया में कुछ प्रक्रियात्मक त्रुटियां पाए जाने की बात सामने आई है। इस संबंध में संबंधित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। #Begusarai #BreakingNews #HindiNews

Dandari, Begusarai | Jul 6, 2026

*एमपी/एमएलए कोर्ट बेगूसराय में हत्या के प्रयास मामले में पूर्व सांसद सूरजभान हुए बड़ी।*

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वितीय एवं एमपी/एमएलए कोर्ट के जज ब्रजेश कुमार सिंह ने 35 साल पुराने हत्या के प्रयास मामले में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह सहित बिहट गांव निवासी राम लखन सिंह एवं ललन सिंह को साक्ष्य के अभाव में बड़ी कर दिया है। शनिवार की देर संध्या इसकी सुनवाई करते हुए चार गवाहों ने सूरजभान सिंह और अन्य के घटना में शामिल होने से इनकार  किया। अभियोजन पक्ष की ओर से आठ गवाहों की साक्षी कराई गई सभी गवाहों ने उनके शामिल होने से इनकार कर दिया जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें बड़ी कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व लोक अभियोजक सैयद मो. मंसूर आलम ने बताया कि वर्ष 1991 में बम धमाका की घटना घटित हुई थी। जिस दौरान सूरजभान सिंह व रामलखन सिंह एवं ललन सिंह मौजूद थे। जब अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही कराई गई है तो किसी भी ने इन तीनों के घटना में शामिल होने की बाते नहीं कही वे सभी साक्षी इनकार किया, जिसके बाद फैसला हुआ। इस दौरान सूरजभान सिंह ने कहा कोर्ट सर्वोपरि हैं यहां सभी का न्याय होती है, और मुझे भी आज न्याय मिला है। इस दौरान वह खुश नजर आए
 #surajbhansingh

*एमपी/एमएलए कोर्ट बेगूसराय में हत्या के प्रयास मामले में पूर्व सांसद सूरजभान हुए बड़ी।* अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वितीय एवं एमपी/एमएलए कोर्ट के जज ब्रजेश कुमार सिंह ने 35 साल पुराने हत्या के प्रयास मामले में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह सहित बिहट गांव निवासी राम लखन सिंह एवं ललन सिंह को साक्ष्य के अभाव में बड़ी कर दिया है। शनिवार की देर संध्या इसकी सुनवाई करते हुए चार गवाहों ने सूरजभान सिंह और अन्य के घटना में शामिल होने से इनकार किया। अभियोजन पक्ष की ओर से आठ गवाहों की साक्षी कराई गई सभी गवाहों ने उनके शामिल होने से इनकार कर दिया जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें बड़ी कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व लोक अभियोजक सैयद मो. मंसूर आलम ने बताया कि वर्ष 1991 में बम धमाका की घटना घटित हुई थी। जिस दौरान सूरजभान सिंह व रामलखन सिंह एवं ललन सिंह मौजूद थे। जब अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही कराई गई है तो किसी भी ने इन तीनों के घटना में शामिल होने की बाते नहीं कही वे सभी साक्षी इनकार किया, जिसके बाद फैसला हुआ। इस दौरान सूरजभान सिंह ने कहा कोर्ट सर्वोपरि हैं यहां सभी का न्याय होती है, और मुझे भी आज न्याय मिला है। इस दौरान वह खुश नजर आए #surajbhansingh

Dandari, Begusarai | Jul 6, 2026

बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सोनू-मोनू की गिरफ्तारी के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। इसी बीच पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय-खगड़िया रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा खुद बरियारपुर गांव पहुंचे और सोनू-मोनू के घर जाकर परिजनों व ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि डीआईजी के गांव पहुंचते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा ने मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की और उनकी बातों को गंभीरता से सुना। मौके पर मौजूद सोनू-मोनू के परिजनों ने डीआईजी को बताया कि कुछ दिनों पहले बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दूसरे पक्ष द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया गया था, जिसके बाद शनिवार को बलिया थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं ग्रामीणों ने डीआईजी से साफ तौर पर कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ निष्पक्ष और उचित कार्रवाई की जाए। इस पर डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा ने लोगों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, डीआईजी के गांव पहुंचने और लोगों से सीधे बातचीत करने के बाद इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब सबकी नजर पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
 #CrimeNews #crime #DIG #biharpolice #BreakingNews #HindiNews

बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सोनू-मोनू की गिरफ्तारी के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। इसी बीच पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय-खगड़िया रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा खुद बरियारपुर गांव पहुंचे और सोनू-मोनू के घर जाकर परिजनों व ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि डीआईजी के गांव पहुंचते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा ने मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की और उनकी बातों को गंभीरता से सुना। मौके पर मौजूद सोनू-मोनू के परिजनों ने डीआईजी को बताया कि कुछ दिनों पहले बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दूसरे पक्ष द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया गया था, जिसके बाद शनिवार को बलिया थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं ग्रामीणों ने डीआईजी से साफ तौर पर कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ निष्पक्ष और उचित कार्रवाई की जाए। इस पर डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा ने लोगों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, डीआईजी के गांव पहुंचने और लोगों से सीधे बातचीत करने के बाद इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब सबकी नजर पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है। #CrimeNews #crime #DIG #biharpolice #BreakingNews #HindiNews

Dandari, Begusarai | Jul 6, 2026