बड़ौत: नंगला रवा निवासी युवती बड़ौत क्षेत्र से हुई लापता, बड़ौत पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
Baraut, Bagpat | Feb 9, 2025 बड़ौत तहसील क्षेत्र के नंगला रवा गांव निवासी एक युवती 7 फरवरी को बड़ौत बस स्टैंड से गुम हो गई। जिसका अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिला है। युवती के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई है कि उसकी लड़की निधि कटारिया बड़ौत कोताना रोड केहर सिंह इंस्टिट्यूट एंड मेडिकल कॉलेज में पढ़ने गई थी और लापता हो गई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।