बड़ौत: पट्टी चौधरान बड़ौत व झज्जर हरियाणा के 2 वारंटी आरोपियों को अदालत के आदेश की अवहेलना में गिरफ्तार किया गया
Baraut, Bagpat | Feb 9, 2025 अदालत के आदेश की अवहेलना मामले में बागपत पुलिस ने 2 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। बागपत पुलिस ने बताया कि सोनू पुत्र जगपाल निवासी झज्जर हरियाणा व मोहित पुत्र महेश कुमार निवासी पट्टी चौधरान बड़ौत दोनों आरोपी काफी समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। जिनके अदालत से वारंट जारी हुए थे। जिनको बड़ौत व चांदीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।