अमरिया: अमरिया गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए; अब तक 10 आरोपी जेल पहुंचे
अमरिया गोलीकांड में पुलिस का एक्शन लगातार जारी है! रामलीला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर हुए खूनी संघर्ष में तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें अनिल कुमार और धर्मवीर उर्फ सोनू शामिल हैं। इससे पहले आठ आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। अब तक कुल दस आरोपी जेल पहुंच चुके हैं।