सवायजपुर: सनफरा गांव में नल पर पानी भरने के विवाद में भाई और भाभी ने कुल्हाड़ी से युवक को किया घायल, केस दर्ज
हरपालपुर थाना क्षेत्र के सनफरा गांव निवासी रामफेरे ने मंगलवार को 11 बजे थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार की देर शाम नल पर पानी भरने के विवाद में उसके सगे भाई नीरज व भाभी आरती पत्नी अरविंद ने उसके सिर में कुल्हाड़ी मार दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए स्थानीय सीएचसी भेजा।