सवायजपुर: पाली में आवारा कुत्तों का आतंक, किशोरी पर किया हमला और घायल किया
पाली कस्बे में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक है, यहां बीते दो सप्ताह में सड़क से गुजरने वाले बच्चों सहित अन्य राहगीरों को कुत्तों के हमले बढ़े हैं। कस्बा निवासी एक किशोरी को सोमवार दोपहर आवारा कुत्ते ने सड़क पर हमला कर दिया, जिससे वह लहुलुहान हो गई। गंभीर हालत में उसे पाली पीएचसी में भर्ती कराया गया।