सवायजपुर: हरपालपुर के विकलांग व्यक्ति को मिला सरकारी योजनाओं का सहारा, डीएम ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
कलेक्ट्रेट के जन सुनवाई कक्ष में हरपालपुर निवासी दिव्यांग कमलेश कुमार पाठक को सरकारी योजनाओं का बहुत बड़ा सम्बल मिला जो आँखों से देख नहीं सकते और लकड़ी के सहारे चलते हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से कलेक्ट्रेट में हुई उनकी मुलाक़ात उनके जीवन में एक नया बदलाव साबित हुई। कमलेश ने सोमवार को साढ़े ग्यारह बजे कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी से मिले और परेशानी बताई।