सवायजपुर: सवायजपुर तहसील में बाढ़ राहत सूची में नाम जुड़वाने पहुंचे किसानों के साथ लेखपाल ने की गाली-गलौज
सवायजपुर तहसील के कटियारी क्षेत्र में बीते माह रामगंगा नदी में आई भीषण बाढ़ से किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद हो गईं थी, जिसको लेकर शासन स्तर से लेखपाल के जरिए सर्वे करा कर सूची तैयार हो रही है। किसानों को बाढ़ राहत के तहत मुआवजा मिलेगा। इसमें लेखपालों द्वारा जमकर किसानों से घूसखोरी की जा रही है, जो घूस नहीं देता, उसका नाम सूची से हटा दिया जाता है।