सवायजपुर: अनंगपुर में शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे विधायक रानू सिंह, कहा- यज्ञ से आचार-विचार में आती है शुद्धता
भरखनी ब्लाक क्षेत्र के अनंगपुर में सिद्धि दात्री मंदिर पर सतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है, जिसमें सोमवार को 3 बजे सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू पहुंचे और उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान किया। विधायक ने कथा व्यास का आशीर्वाद लिया एवं सिद्धीदात्री मंदिर में मां भगवती के दर्शन भी किए।