सवायजपुर: आजाद नगर के सभासद ने नगर पंचायत की अनदेखी के बाद विधायक से मार्ग बनवाने की गुहार लगाई
पाली कस्बे के बैरियर चौराहे से सांडी खेड़ा को जाने वाला मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है, गड्ढों में गिरकर आए दिन राहगीर चोटिल भी हो जाते हैं। नगर पंचायत पाली द्वारा इस मार्ग को न बनवाए जाने के बाद वार्ड सभासद ने विधायक से मार्ग को बनवाने और गड्ढों से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।