आज दिनांक 06.11.2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मरौना में "सुलभ स्वास्थ्य, सुरक्षित जीवन" एवं सेवा संकल्प-कायाकल्प अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0 द्वारा एक्स-रे (X-Ray) सेवा का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस सेवा के प्रारंभ होने से अब स्थानीय लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मरौना में ही एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे मरीजों को जांच के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता कम होगी l साथ ही क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
उक्त अवसर पर सिविल सर्जन, सुपौल, प्रमुख, मरौना, जिला कार्यक्रम प्रबंधक-सह-जिला योजना समन्वयक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Health Department
#samratchoudhary
#CMSamrat
9 views | Supaul, Bihar | Nov 6, 2026