एसडीएम संदीप कुमार ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण से वंचित किसानो के रजिस्ट्रेशन का किया ओचक निरीक्षण:-
भिवानी, 03 सितंबर।
एसडीएम संदीप कुमार ने आज शनिवार को सागबन, बजीना और ढाणी माहू गांव मे जाकर राजस्व विभाग के पटवारियों द्वारा किया जा रहा फसल बीमा के वेरिफिकेशन करने का ओचक निरीक्षण किया।
डीसी साहिल गुप्ता के दिशा निर्देश पर खरीफ 2026 के दौरान जो किसान किसी कारणवश निर्धारित अवधि में मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण नहीं करवा पाए, उन्हें सरकार द्वारा एक और अवसर दिया गया था । जिन किसानो ने 21 से 27 सितंबर तक पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण करवाया था, उनका सरकार द्वारा वेरिफिकेशन करवा जा रहा है।
एसडीएम ने बताया कि जिन किसानों की फसल का पंजीकरण निर्धारित अवधि में नहीं हो पाया था, उन्होंने उपमंडल अधिकारी (नागरिक) के समक्ष लिखित आवेदन प्रस्तुत किए थे। आवेदन में संबंधित भूमि का पूरा विवरण, खेवट व खसरा नंबर तथा संबंधित भूमि पर बोई गई फसल का विवरण दिया गया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद अब संबंधित एसडीओ (नागरिक) द्वारा दावे का सत्यापन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सत्यापन के बाद पात्र किसानों की अनुमानित उत्पादन संबंधी जानकारी तैयार करके ई-खरीद पोर्टल के साथ साझा की जा रही है, ताकि पात्र किसान अपनी उपज को खरीद प्रक्रिया में शामिल कर सकें और फसल बीमा कम्पनी द्वारा भावानतर भरपाई योजना के बेहतर क्रियानवन में किसी प्रकार की परेशानी न आए ।
फोटो कैप्शन:- एसडीएम संदीप कुमार पटवारियों द्वारा किया जा रहा फसल बीमा के वेरिफिकेशन करने का ओचक निरीक्षण करते हुए।