नाटक मंचन से दिखाया ऑप्रेशन सिंदूर और विकसित भारत की तस्वीर
कलाकारों ने केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं पर डाला प्रकाश
- सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार से जिलेभर में दो दिवसीय नाटक मंचन कार्यक्रम शुरु
भिवानी, 03 अक्टूबर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जनसेवा के 25 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग तथा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के तत्वावधान में जिलेभर में शनिवार से दो दिवसीय नाटक मंचन कार्यक्रम शुरु हुए। नाटक मंचन के माध्यम से कलाकारों ने केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर में महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ हमारी सैन्य ताकत और साहस की भी लोगों को जानकारी दी। इसके साथ-साथ कन्या भ्रूण हत्या पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने की अपील की।
दोपहर पूर्व गांव लोहानी, देवराला, मुंढाल और लेघां आदि गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में कलाकारों ने केंद्र सरकार द्वारा कोरोना महामारी से बचाव को लेकर किए गए कुशल प्रबंधन के बारे में लोगों को बताया। इसी प्रकार से कलाकारों ने विकसित भारत के संकल्प में आमजन के योगदान व वर्तमान में बढ़ते और प्रगतिशील भारत की तस्वीर दर्शकों सामने प्रस्तुत की। कलाकारों ने आह्वान किया कि विकसित भारत के सपने को पूरा करने में आमजन का सहयोग जरूरी है।
इसी प्रकार से कलाकारों ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घर व आसपास स्वच्छता का माहौल बनाएं। कलाकारों ने संदेश दिया कि स्वच्छता अनेक प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। वहीं गांव, शहर और कस्बा सुंदर दिखाई देता है।
कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से नागरिकों से कहा कि वे कन्या भ्रूण हत्या पर पूर्ण रूप अंकुश लगाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे व अभियान में अपनी सार्थक भूमिका अदा करें। यदि कहीं पर कन्या भ्रूण हत्या या लिंग जांच की सूचना मिलती है, तो उसकी सूचना जिला प्रशासन को दें।
मुंढाल में नाटक मंचन प्रभारी मनोज ढाणा, लोहानी में संदीप श्योराण और संयोजक सुनील शास्त्री, देवराला में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुंदरपाल तंवर, मंडल अध्यक्ष कैरू सतीश वर्मा, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान गांवों के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।