कैबिनेट मंत्री मंत्री श्रुति चौधरी के जन्मदिन पर बापोड़ा मंडल प्रभारी सुनील शास्त्री ने झुग्गी-झोपडिय़ों में बांटे फल, दिया सेवा और समरसता का संदेश
समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना जन्मदिन मनाने की सच्ची सार्थकर्ता : सुनल शास्त्री
भिवानी, 03 अक्तूबर : हरियाणा की सिंचाई एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को क्षेत्र में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में बापोड़ा मंडल के प्रभारी सुनील शास्त्री ने जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर एक मानवीय पहल की। उन्होंने कच्ची बस्तियों और झुग्गी-झोपडिय़ों में रहने वाले निर्धन परिवारों और बच्चों के बीच ताजे फल वितरित किए और मंत्री के दीर्घायु व सफल जीवन की कामना की। जन्मदिवस जैसे व्यक्तिगत उत्सव को समाज के वंचित वर्ग की सेवा के साथ जोडक़र मनाने की इस पहल को स्थानीय लोगों ने खूब सराहा। फल वितरण के दौरान बच्चों के चेहरों पर विशेष मुस्कान दिखाई दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बस्ती के लोगों से संवाद किया और बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। इस मौके पर बापोड़ा मंडल प्रभारी सुनील शास्त्री ने कहा कि जन्मदिन मनाने की सच्ची सार्थकता तभी है जब हम समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान ला सकें। हमारी लोकप्रिय मंत्री बहन श्रुति चौधरी जी सदैव जनसेवा, महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रही हैं। उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर ही आज हमने सादगी और सेवा भाव के साथ उनका जन्मदिवस मनाया है। राजनीति और सामाजिक जीवन का मूल उद्देश्य केवल पद पाना नहीं, बल्कि दीन-दुखियों की सेवा करना है। जब तक समाज का कमजोर तबका खुशहाल नहीं होगा, तब तक किसी भी समाज का संपूर्ण विकास संभव नहीं हो सकता। हम सभी का कर्तव्य है कि अपनी खुशियों में इन जरूरतमंद परिवारों को भी शामिल करें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अन्य कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने भी समाज के सक्षम लोगों से अपील की कि वे अपने पर्व, त्योहार और पारिवारिक खुशियों के अवसर पर स्लम बस्तियों में जाएं और अभावग्रस्त लोगों की हरसंभव मदद करें। यह सकारात्मक पहल क्षेत्र में सामाजिक समरसता, संवेदनशीलता और भाईचारे की मिसाल बनकर सामने आई।