भिवानी के सेक्टर-13 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 250 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ
समाज में एकजुटता और सेवा भाव को भी मजबूत बनाते है जांच शिविर जैसे आयोजन : सैनी
भिवानी, 03 अक्तूबर : श्री आरोग्य हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से स्थानीय सेक्टर-13 स्थित कम्युनिटी सेंटर में महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सेवा एवं सम्मान नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप में सामाजिक सरोकार और संपूर्ण निष्ठा भाव से स्थानीय नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान ऑर्थोकेयर हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. जितेंद्र सैनी, बाल रोग विशेषज्ञ डा. सौम्य श्रीवास्तव और फिजियोथेरेपिस्ट डा. साहिल ने अपनी विशेष सेवाएं दीं। इसके अलावा मेडिकल स्टाफ सदस्य राम चौहान, दिनेश, धीरज और मोहित ने पूरे समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन में सहयोग किया। शिविर में लगभग 250 मरीजों ने अपनी नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच करवाई, जिनमें घुटनों व जोड़ों के दर्द, चलने में परेशानी, कमर व गर्दन दर्द, कंधों के दर्द, सर्वाइकल और साइटिका जैसी समस्याओं से ग्रस्त मरीज शामिल रहे।
स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन पर सैनी कल्याण परिषद के प्रधान भूप सिंह सैनी व उपप्रधान ओमप्रकाश सैनी ने कहा कि सेवा ही सत्य है, के संदेश को आत्मसात करते हुए श्री आरोग्य हेल्थकेयर द्वारा किया गया यह प्रयास बेहद सराहनीय और प्रेरणादायक है। समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर न केवल लोगों को समय पर सही चिकित्सा परामर्श देते हैं, बल्कि समाज में एकजुटता और सेवा भाव को भी मजबूत बनाते हैं। भविष्य में भी सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से इस तरह के लोक-कल्याणकारी आयोजन जारी रहेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे। इनमें सैनी कल्याण परिषद के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश चंद्र सैनी, वरिष्ठ सलाहकार वीर सिंह सैनी, राजकुमार सैनी डीजे वाले, सुनील सैनी, संदीप एडवोकेट पूर्व महासचिव, मास्टर मनोज सैनी, राजकुमार सैनी, मास्टर पृथ्वी सैनी, एडवोकेट संदीप सैनी, प्रेम सैनी, परमानंद सैनी, मास्टर रतीराम, सुभाष, आशा रानी, सुरेश, ओम प्रकाश, राजकुमार, रितेश, वीरेंद्र सिंह, सुनीता यादव, शशि बोहर, राजबाला, एमपी शर्मा, ओमवीर सिंह, शर्मिला, मनीष सैनी, निर्मल, मोहर सिंह, जौहरी, नरेश कुमार, मंजू और धर्मवीर विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी उपस्थित जनों ने डॉक्टरों और मेडिकल टीम के इस निस्वार्थ प्रयास की सराहना की।