श्रीमद्भागवत कथा से व्यक्ति के जीवन में आता है सकारात्मक बदलावः त्रिलोक चंद गोयल
भिवानी। श्रीमती मनोहरी देवी मैमोरियल ट्रस्ट एवं लिटिल हार्ट्स ग्रुप ऑफ स्कूल, भिवानी द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का समापन व्यास पूजा एवं सम्मान समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कथा आयोजक एवं शिक्षाविद् त्रिलोक चंद गोयल ने की। समापन अवसर पर भागवत मर्मज्ञ तेजभूषण शास्त्री का श्रद्धापूर्वक सम्मान किया गया। इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा के संयोजक डॉ. संजय गोयल, सीमा गोयल, पवन गोयल, भावना गोयल एवं परिजनों ने कथा व्यास का सम्मान किया।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए कथा आयोजक एवं शिक्षाविद् त्रिलोक चंद गोयल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का मानव जीवन में विशेष महत्व है। कथा का आयोजन करवाने वाले व्यक्ति को जितना आध्यात्मिक लाभ मिलता है, उससे कहीं अधिक लाभ कथा को श्रद्धा और एकाग्रता से सुनने वाले श्रद्धालुओं को प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि सात दिनों तक कथा व्यास द्वारा श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों एवं आध्यात्मिक विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इन प्रसंगों में जीवन को सही दिशा देने, संस्कारों को मजबूत करने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश निहित है।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल धार्मिक कथा नहीं, बल्कि मानव जीवन को बेहतर बनाने का मार्गदर्शन भी प्रदान करती है। कथा के माध्यम से व्यक्ति को अपने कर्म, व्यवहार, संस्कार एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शिक्षाविद् त्रिलोकचंद गोयल, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आयोजक डॉ. संजय गोयल, डॉ. पवन गोयल, भावना गोयल, सीमा गोयल, सतीश गोयल, आनंद गोयल, राहुल गोयल, निश्चल गोयल, ऐश्वर्या, मेघा, मुस्कान, साक्षी, श्री राम जी, संचित कुमार, विनय कुमार, अमित कुमार, समाजसेवी नंद किशोर अग्रवाल, समाजसेवी नरेश ढिगावा, देवराज तोशामिया, डॉ. बुद्ध देव आर्य, प्रवीण विशाल, सुरेश तेलवाला, समाजसेवी अशोक कुमार भारद्वाज, निदेशक रवि कुमार, श्याम सुंदर शर्मा, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।