धनतेरस, दीपावली और डाला छठ को लेकर सेवराई में पीस कमेटी की बैठक, शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने की अपील
सेवराई (गाजीपुर)। आगामी त्योहार धनतेरस, दीपावली एवं डाला छठ को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सेवराई में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपजिलाधिकारी सेवराई एवं प्रभारी निरीक्षक गहमर द्वारा ग्राम प्रधानों, गांव के संभ्रांत एवं सम्मानित व्यक्तियों तथा क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक कर त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई।
अधिकारियों ने सभी लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की बात कही।
बैठक के माध्यम से त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।