गाजीपुर: एसडीएम #सेवराई ने ग्रामीण सहकारी समितियों का किया निरीक्षण, वितरण व्यवस्था मिली सुचारु
#बारा, #गहमर और #मनिया सहकारी समितियों का अधिकारियों ने किया सत्यापन
सेवराई (गाजीपुर)। भदौरा विकासखंड के अंतर्गत संचालित ग्रामीण सहकारी समितियों का बुधवार को निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया। इस दौरान एसडीएम सेवराई श्री गजराज यादव, अपर जिला सहकारी अधिकारी श्री विकास राय तथा प्रभारी निरीक्षक गहमर नन्द कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से बारा, गहमर और मनिया स्थित ग्रामीण सहकारी समितियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने समितियों की व्यवस्थाओं एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। जांच में वितरण कार्य सुचारु रूप से संचालित होता पाया गया।
अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का सत्यापन करते हुए संबंधित कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान वितरण व्यवस्था सामान्य एवं सुचारु मिलने पर संतोष व्यक्त किया गया।