Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
usr21265868
#गाजीपुर। अपने 3 बच्चों की हत्या करने वाली मां को उम्रकैद। एडीजे प्रथम की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा। सुहवल थाना क्षेत्र का 15 अगस्त 2022 का मामला। मां ने अपने 2 बेटो, 1 बेटी की कर दी थी हत्या
Sevrai, Ghazipur
| Nov 5, 2026
#गाजीपुर।
MORE NEWS
#गाजीपुर। अपने 3 बच्चों की हत्या करने वाली मां को उम्रकैद। एडीजे प्रथम की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा। सुहवल थाना क्षेत्र का 15 अगस्त 2022 का मामला। मां ने अपने 2 बेटो, 1 बेटी की कर दी थी हत्या #GhazipurNews
Sevrai, Ghazipur | Nov 5, 2026
गाजीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 251 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 58 लाख 23 हजार 200 रुपये बताई गई है। पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सर्विलांस और स्वाट टीम ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से इन मोबाइलों को बरामद किया। इस कार्रवाई में सभी थानों की टीमों का भी सहयोग रहा।खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों के चेहरे खिल उठे। पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी से 31 अक्टूबर 2026 तक सर्विलांस और स्वाट टीम कुल 859 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर चुकी है। इनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 99 लाख 28 हजार 800 रुपये है। बाईट-विनय कुमार सिंह,एसपी गाजीपुर।
Sevrai, Ghazipur | Nov 5, 2026
गाजीपुर में त्योहारों की सुरक्षा को लेकर हाईलेवल बैठक, एसपी ने दिए कड़े निर्देश धनतेरस, दीपावली और डाला छठ को लेकर राइफल क्लब में हुई समीक्षा बैठक, बाजारों से लेकर छठ घाटों तक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर गाजीपुर, 04 नवंबर 2026। आगामी धनतेरस, दीपावली एवं डाला छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राइफल क्लब सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक गाजीपुर विनय कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी ने की। इस दौरान त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सूचना तंत्र मजबूत रखने और विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। धनतेरस और दीपावली पर मुख्य बाजारों, सर्राफा दुकानों, कपड़ा मार्केट और भीड़भाड़ वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों में महिला पुलिसकर्मियों, एंटी रोमियो स्क्वाड एवं अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सघन पैदल गश्त कराने को कहा गया। पटाखों की दुकानों को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। दुकानों को केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित खुले मैदानों और चिन्हित स्थानों पर ही संचालित करने तथा रिहायशी इलाकों में पटाखों की बिक्री पर रोक सुनिश्चित कराने को कहा गया। सभी दुकानों पर अग्निशमन उपकरण, बालू और पानी की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए गए। वहीं, डाला छठ पर्व को देखते हुए अधिकारियों को नदी घाटों का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ गोताखोरों और जल पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए रूट डायवर्जन एवं पार्किंग की विशेष व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही निर्बाध बिजली आपूर्ति और विशेष स्वच्छता अभियान चलाने को भी कहा गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर जिलाधिकारी, जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Sevrai, Ghazipur | Nov 4, 2026
#गाजीपुर: एनएच-24 पर गिरा निर्माण का भारी-भरकम लोहे का ढांचा, बाल-बाल बचा बाइक सवार गाजीपुर जनपद के रजागंज पुलिस चौकी के पास एनएच-24 पर बुधवार देर शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। व्हीकल फ्लाईओवर निर्माण के दौरान पी-2 साइड पर पिलरों के निर्माण के लिए लगाया गया भारी-भरकम लोहे का ढांचा अचानक हाईवे के बीचोंबीच गिर पड़ा। गनीमत रही कि उसी समय वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। लोहे का विशाल ढांचा बाइक सवार के ठीक बगल में गिरा। कुछ सेकेंड का भी अंतर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ढांचा गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद निर्माण कार्य करा रही संस्था के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने कर्मचारियों से जानकारी ली। इसके बाद गिरे हुए लोहे के ढांचे को हाईवे से हटाकर किनारे कराया गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस व्यस्त हाईवे से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं, इसके बावजूद निर्माण कार्य के दौरान राहगीरों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आते। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परियोजना निदेशक ने दिए जांच के निर्देश एनएचएआई के परियोजना निदेशक अजय सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। यदि ऐसी घटना हुई है तो इसकी जांच कराकर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखने के निर्देश भी दिए जाएंगे। #GhazipurNews #BreakingNews
Sevrai, Ghazipur | Nov 4, 2026
गाजीपुर में त्योहारों की सुरक्षा को लेकर हाईलेवल बैठक, एसपी ने दिए कड़े निर्देश धनतेरस, दीपावली और डाला छठ को लेकर राइफल क्लब में हुई समीक्षा बैठक, बाजारों से लेकर छठ घाटों तक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर गाजीपुर, 04 नवंबर 2026। आगामी धनतेरस, दीपावली एवं डाला छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राइफल क्लब सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक गाजीपुर विनय कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी ने की। इस दौरान त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सूचना तंत्र मजबूत रखने और विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। धनतेरस और दीपावली पर मुख्य बाजारों, सर्राफा दुकानों, कपड़ा मार्केट और भीड़भाड़ वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों में महिला पुलिसकर्मियों, एंटी रोमियो स्क्वाड एवं अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सघन पैदल गश्त कराने को कहा गया। पटाखों की दुकानों को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। दुकानों को केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित खुले मैदानों और चिन्हित स्थानों पर ही संचालित करने तथा रिहायशी इलाकों में पटाखों की बिक्री पर रोक सुनिश्चित कराने को कहा गया। सभी दुकानों पर अग्निशमन उपकरण, बालू और पानी की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए गए। वहीं, डाला छठ पर्व को देखते हुए अधिकारियों को नदी घाटों का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ गोताखोरों और जल पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए रूट डायवर्जन एवं पार्किंग की विशेष व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही निर्बाध बिजली आपूर्ति और विशेष स्वच्छता अभियान चलाने को भी कहा गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर जिलाधिकारी, जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Sevrai, Ghazipur | Nov 4, 2026
#गाजीपुर पीजी कॉलेज: छात्रवृत्ति बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के नाम पर अवैध वसूली के खिलाफ पहले दिन 270 छात्रों ने हस्ताक्षर कर किया जोरदार विरोध* गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज), गाजीपुर के मुख्य द्वार पर आज छात्रवृत्ति हेतु बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के नाम पर की जा रही अवैध वसूली एवं उत्पीड़न के खिलाफ दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान का सफलतापूर्वक शुभारंभ हुआ। अभियान के पहले दिन ही महाविद्यालय के सैकड़ों (270) छात्र-छात्राओं ने बैनर पर हस्ताक्षर कर अपनी मुखर आवाज बुलंद की। पोस्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति महोदया (उत्तर प्रदेश) को प्रेषित किए जाने वाले इस ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विगत सत्र में ₹40 तथा वर्तमान सत्र में ₹70 से ₹100 तक की अवैध वसूली बिना किसी रसीद के की जा रही है। यह एडेड कॉलेज होने के बावजूद पिछले दो वर्षों से लगातार छात्रों से अवैध वसूली की जा रही है। इस वर्ष कॉलेज में संभावित बवाल को देखते हुए कॉलेज के बाहर एक व्यक्ति विशेष की निजी दुकान से यह कार्य कराया जा रहा है ताकि उन्हें आर्थिक लाभ पहुँचाया जा सके। इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। शासकीय (सरकार) गाइडलाइन और मंशा के अनुरूप बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की निशुल्क व्यवस्था उपलब्ध होनी चाहिए, जिसका खर्च महाविद्यालय को अपने स्तर से वहन करना चाहिए। लेकिन इसके विपरीत, महाविद्यालय प्रशासन छात्रों पर आर्थिक बोझ डालकर अवैध वसूली करवा रहा है। इन तमाम परिस्थितियों के चलते प्राचार्य और प्रबंधक की भूमिका बेहद संदिग्ध नजर आती है, जिसके पीछे किसकी शह है, इसकी गहन जाँच होनी चाहिए। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि "छात्रवृत्ति विद्यार्थियों का अधिकार है, किसी के लिए कमाई का माध्यम नहीं। बायोमेट्रिक के नाम पर बिना रसीद 70 से 100 रुपये वसूलना गंभीर अपराध है। महाविद्यालय प्रशासन और प्रबंध तंत्र को बताना चाहिए कि आखिर यह धनराशि किसके आदेश पर ली जा रही है?" पूर्व छात्रसंघ महामंत्री सुधांशु तिवारी ने कहा कि "यदि बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण छात्रवृत्ति प्रक्रिया के लिए आवश्यक है तो इसकी व्यवस्था महाविद्यालय परिसर में निःशुल्क होनी चाहिए। विद्यार्थियों को निजी दुकानों पर भेजकर आर्थिक बोझ डालना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।" छात्र नेता प्रद्युम्न सिंह यादव ने कहा कि "प्रबंध तंत्र की जिम्मेदारी महाविद्यालय में छात्रों को सुविधाएँ उपलब्ध कराने की है, न कि ऐसी व्यवस्था को चलने देने की जिसमें विद्यार्थियों को अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़ें। इस पूरे मामले में प्रबंधकीय स्तर की भूमिका की भी उच्चस्तरीय जाँच होनी चाहिए।" सभी छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में कहा कि "छात्रवृत्ति हेतु बायोमेट्रिक को महाविद्यालय परिसर में ही निशुल्क लगाया जाना चाहिए ताकि छात्रों को उसका लाभ मिल सके। पिछली दो वर्षों से लगातार कॉलेज में अवैध वसूली की जा रही है, जिस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए, छात्रों पर से आर्थिक बोझ हटाया जाना चाहिए, और जो भी अवैध वसूली का पैसा लिया गया है उसे तुरंत वापस किया जाए।" छात्रों कि प्रमुख माँगे है: * विगत सत्र की ₹40 एवं वर्तमान सत्र की ₹70-₹100 की अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा एक व्यक्ति विशेष की निजी दुकान से कार्य कराना बंद हो। *बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की पूरी प्रक्रिया महाविद्यालय परिसर में निःशुल्क, सुगम एवं पारदर्शी रूप से संचालित की जाए। * बिना रसीद वसूली गई विगत एवं वर्तमान सत्र की समस्त धनराशि विद्यार्थियों को शीघ्र वापस कराई जाए। * रसीद मांगने पर विद्यार्थियों के उत्पीड़न, धमकी व मानसिक प्रताड़ना सहित पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जाँच हो। * वित्तीय अनियमितता, मिलीभगत व छात्रहित के विरुद्ध कार्य करने वाले महाविद्यालय प्रशासन, प्राचार्य और प्रबंध तंत्र के दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई हो। यह हस्ताक्षर अभियान कल दिनांक 05-11-2026 को भी सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक पीजी कॉलेज मुख्य द्वार पर जारी रहेगा। हस्ताक्षर में मुख्य रूप से आकाश चौधरी,निलेश बिन्द, विकास यादव, अभिषेक, शशांक उपाध्याय,शिवम,रिशु ,सुप्रिया,निशा,मनीषा,सुमन,प्रीती,शिखा,ब्यूटी, गुड़िया ,रविकांत यादव ,अंकित यादव, आदित्य जयसवाल, सतीश चौधरी,मोहित यादव, अंकित यादव, मनोज राजभर, पुष्कर राजपूत, प्रशांत सिंह, शहजाद अली, दिवाकर पांडे आदि पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों समेत सभी छात्र-छात्राएं शामिल रहे। #GhazipurNews
Sevrai, Ghazipur | Nov 4, 2026
ड्राई मोटर्स उतरौली में सर्विसिंग एलाइनमेंट फुल एसेसरीज फोर व्हीलर की जो भी गाड़ियां हैं हर काम होता है यहां पर नगसर मोड उतरौली
Sevrai, Ghazipur | Nov 4, 2026
गाजीपुर: एसडीएम #सेवराई ने ग्रामीण सहकारी समितियों का किया निरीक्षण, वितरण व्यवस्था मिली सुचारु #बारा, #गहमर और #मनिया सहकारी समितियों का अधिकारियों ने किया सत्यापन सेवराई (गाजीपुर)। भदौरा विकासखंड के अंतर्गत संचालित ग्रामीण सहकारी समितियों का बुधवार को निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया। इस दौरान एसडीएम सेवराई श्री गजराज यादव, अपर जिला सहकारी अधिकारी श्री विकास राय तथा प्रभारी निरीक्षक गहमर नन्द कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से बारा, गहमर और मनिया स्थित ग्रामीण सहकारी समितियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने समितियों की व्यवस्थाओं एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। जांच में वितरण कार्य सुचारु रूप से संचालित होता पाया गया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का सत्यापन करते हुए संबंधित कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान वितरण व्यवस्था सामान्य एवं सुचारु मिलने पर संतोष व्यक्त किया गया।
Sevrai, Ghazipur | Nov 3, 2026