गाजीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 251 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 58 लाख 23 हजार 200 रुपये बताई गई है। पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सर्विलांस और स्वाट टीम ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से इन मोबाइलों को बरामद किया। इस कार्रवाई में सभी थानों की टीमों का भी सहयोग रहा।खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों के चेहरे खिल उठे। पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी से 31 अक्टूबर 2026 तक सर्विलांस और स्वाट टीम कुल 859 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर चुकी है। इनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 99 लाख 28 हजार 800 रुपये है।
बाईट-विनय कुमार सिंह,एसपी गाजीपुर।
Sevrai, Ghazipur | Nov 5, 2026