नवरात्रि पर्व को लेकर एसपी संदीप कुमार मीणा ने खलीलाबाद में किया पैदल गश्त, विसर्जन मार्ग का लिया जायजा
संतकबीरनगर। आगामी नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने शनिवार को खलीलाबाद शहर में पुलिस बल के साथ संध्याकालीन पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे सहित पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया। साथ ही विसर्जन मार्ग पर विद्युत तारों, अवरोधों और अन्य संभावित खतरों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी ने दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों, संभ्रांत नागरिकों और स्थानीय लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।