BAGHPAT DESK : बागपत सहकारी चीनी मिल में गन्ने की तौल शुरू न होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
किसानों ने मिल प्रबंधन और प्रशासन को मंगलवार तक तौल शुरू कराने का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो बुधवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गन्ना डालकर चक्का जाम किया जाएगा। किसानों ने साफ कहा कि तौल शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
Baghpat, Bagpat | Nov 29, 2026