BAGHPAT DESK : बागपत में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम दिव्यांशु पटेल के आदेश पर एक RLD नेता समेत 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
आरोप है कि दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर करीब 80 अवैध दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची टीम को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और सरकारी कार्य में बाधा डाली।
मामला रमाला थाना क्षेत्र का है। जिले में लगातार हो रही अवैध निर्माणों पर कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है।