BAGHPAT DESK : बागपत सीएचसी में इलाज के दौरान गर्भवती महिला आसिफा की मौत हो गई। महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
परिजनों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लापरवाही के आरोपों से इनकार किया है।
महिला की मौत के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए। पुलिस के मुताबिक, मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।