BAGHPAT DESK ::बागपत के मुकारी गांव के जंगल में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची बालैनी पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। कपड़ों के आधार पर सुखपाल ने कंकाल की पहचान अपने बड़े भाई चंद्रपाल के रूप में की। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।