BAGHPAT DESK : बागपत में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. शराफत अली को पश्चिम उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। नियुक्ति की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके निवास और कार्यालय पर पहुंचकर लोगों ने फूल-मालाओं और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
वहीं डॉ. शराफत अली ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने और अल्पसंख्यक समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही।