BAGHPAT DESK : बागपत के दरकावदा गांव में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने छत के रास्ते घर में घुसकर 40 हजार रुपये नकद, जेवरात और घरेलू सामान चोरी किया था।
पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया। वहीं, आज दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से टूटा हुआ मोबाइल फोन, ब्रीफकेस, 2,400 रुपये नकद और घरेलू कपड़े बरामद हुए हैं।
चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। मामले में क्षेत्राधिकारी नगर ने जानकारी दी।
Baghpat, Bagpat | Nov 29, 2026