सण्डीला तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
सण्डीला। तहसील सण्डीला में शनिवार को जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान तहसील क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को अधिकारियों ने गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया जाए और प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों पर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, पंचायतीराज सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सण्डीला नारायणी भाटिया, खंड विकास अधिकारी बेंहदर संस्कृति त्रिवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भावनाथ पाण्डेय, पीडी डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य, सीओ सण्डीला श्लोक गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Bilgram, Hardoi | Sep 19, 2026