मड़ावरा: रनगाँव के एक पेट्रोल पंप पर रखी कुर्सी चोरी करते अज्ञात बाइक सवार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रनगांव के एक पेट्रोल पंप पर कुर्सी चोरी की घटना पेट्रोल पंप की सीसीटीवी में रिकार्ड हुई है जो अब शनिवार की शाम 6 बजे से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस घटना का सीसीटीवी में रिकार्ड होने के बाद अब पेट्रोल पंप संचालक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।