दीवार तोड़कर घर में घुसे चोर, नकदी-जेवरात चोरी
📍 कौशांबी | सराय अकील
सराय अकील थाना क्षेत्र के चकपिनहा गांव में चोरों ने घर की पीछे की दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
चोरों ने घर में घुसकर लोहे के बक्से का ताला तोड़ा और नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए।
पीड़िता रानी देवी पत्नी स्व. जगदीश के मुताबिक बक्से में रखे करीब 10 हजार रुपये नकद, चांदी के जेवरात और सोने के आभूषण गायब मिले।
घटना की जानकारी पर पीड़िता ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
पीड़िता ने चोरी का खुलासा कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
🔴 पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#कौशांबी #चरवा #चकपिनहा #चोरी #CrimeNews KaushambiNews UPNews BreakingNews चोरीकीवारदात PoliceNews