बांध टूटा, गांव पर मंडराया खतरा; बारिश में दौड़े विधायक, अफसरों की लगा दी क्लास!
डोंडा माफी में पहुंचते ही भड़के अविनाश द्विवेदी, बोले—लापरवाही मिली तो दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई
मानिकपुर। भारी बारिश के बीच डोंडा माफी गांव में बांध क्षतिग्रस्त होने से पानी बाहर निकलने लगा। खतरे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी को जानकारी दी। सूचना मिलते ही विधायक बारिश की परवाह किए बिना अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
बांध की स्थिति देखते ही विधायक ने नाराजगी जताई और संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन पर जमकर फटकार लगाते हुए तत्काल कटान रोकने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों की भी क्लास लगाते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि संकट की घड़ी में वह उनके साथ खड़े है