पटाखा फैक्ट्री हादसा: प्रभारी मंत्री ने पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक सहायता
कौशांबी। मनौरी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का सिलसिला जारी है।
प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने मृतक विक्रम सरोज के परिजनों को 32 लाख रुपये का चेक सौंपकर आर्थिक सहायता प्रदान की।
वहीं, मृतक ज्ञान सिंह के परिजनों को 8 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक दिया गया।
मंत्री ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
हादसे के बाद प्रशासन पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने में जुटा है।
#कौशांबी #मनौरी #पटाखाफैक्ट्रीविस्फोट #कृष्णापासवान #प्रभारीमंत्री विक्रमसरोज ज्ञानसिंह आर्थिकसहायता KaushambiNews UPNews BreakingNews TodayNews