एयरगन मामले में युवा व्यापारियों के पक्ष में उतरे डॉ. आशीष, डिप्टी सीएम से की मुकदमा वापस लेने की मांग
तिरंगा यात्रा को देशभक्ति का कार्यक्रम बताते हुए निष्पक्ष जांच और व्यापारियों को दोषमुक्त करने की उठाई आवाज
कौशांबी। सराय अकिल में 15 अगस्त को व्यापारियों की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान एयरगन के प्रदर्शन के मामले में राष्ट्रीय जनउद्योग व्यापार संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने युवा व्यापारियों के पक्ष में पहल की है। सोमवार को प्रयागराज स्थित सर्किट हाउस में उन्होंने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट कर पूरे प्रकरण से अवगत कराया और चार युवा व्यापारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की।
डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि तिरंगा यात्रा देशभक्ति की भावना से निकाली गई थी। उनके अनुसार, यात्रा के दौरान जिस एयरगन को लेकर विवाद खड़ा हु