बारिश में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान
📍 कौशांबी | नेवादा
नेवादा ब्लॉक के नूरपुर हाजीपुर गांव में लगातार बारिश के चलते सोमवार को उर्मिला देवी पत्नी रूद्र प्रसाद गुप्ता का मकान अचानक भरभराकर गिर गया।
मकान गिरने से गृहस्थी का पूरा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
पीड़ित परिवार खेती-किसानी कर अपना भरण-पोषण करता है। पुत्र पवन कुमार गुप्ता का आरोप है कि आवास के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई।
उन्होंने बताया कि परिवार आवास योजना के लिए पात्र है और सूची में नाम आने के बाद भी कथित रूप से नाम काट दिया गया।
मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और आवास उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।
👉 अब देखना है कि प्रशासन पीड़ित परिवार की मदद के लिए क्या कदम उठाता है।
#कौशांबी #नेवादा #नूरपुरहाजीपुर #बारिश #मकानगिरा आवासयो