मुआवजा बढ़ाने, आवास व जमीन की मांग पर अड़े परिजन
शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन, अधिकारियों ने समझाने का किया प्रयास, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश शुक्ला ने जताई नाराजगी
कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में मृत गया प्रसाद के परिजनों ने शासन से मिलने वाली आठ लाख रुपये की सहायता को अपर्याप्त बताते हुए मुआवजा बढ़ाने की मांग की है। परिजनों ने एक आवास और एक बीघा जमीन देने की भी मांग रखी है।
मांगों को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर दफनाने से इनकार कर दिया। इससे मार्ग पर जाम लग गया और आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर सीओ सिराथू और एसडीएम मंझनपुर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
अधिकारी लगातार परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। देर तक मांगों को लेकर सहमति नहीं बनने से मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। @cmoffice_up @inc_uttarpradesh @up.tak @uppolice