एबीडीओ को मिला प्रमोशन, विकासखंडों को मिले बीडीओ
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला, लंबे समय से लंबित पदोन्नति पर लिया त्वरित निर्णय!!
देहरादून। ग्रामीण विकास विभाग में लंबे समय से लंबित सहायक खंड विकास अधिकारियों (एबीडीओ) के पदोन्नति प्रकरण पर कैबिनेट मंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी ने त्वरित निर्णय लेते हुए एबीडीओ को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पद पर पदोन्नत करने की पहल की है।
मंत्री के इस निर्णय से लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को उनका अधिकार और सम्मान मिला है। साथ ही, विकासखंड स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। पदोन्नत अधिकारियों की तैनाती से विकासखंडों में बीडीओ की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी में तेजी आएगी।
कर्मचारी हित के साथ जनहित पर भी जोर
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी के निर्णय से एक ओर कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पदोन्नति का रास्ता साफ हुआ है, वहीं दूसरी ओर विकासखंडों को अधिकारी उपलब्ध होने से ग्रामीण विकास कार्यों को गति मिलने की संभावना है। बीडीओ की उपलब्धता से योजनाओं की निगरानी, विभागीय समन्वय, जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों की प्रगति में सकारात्मक असर पड़ेगा।
ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी
विकासखंड स्तर पर बीडीओ की भूमिका ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण होती है। पदोन्नत अधिकारियों के कार्यभार संभालने से ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं, स्वयं सहायता समूहों, आजीविका गतिविधियों तथा अन्य कार्यक्रमों की निगरानी और क्रियान्वयन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
पदोन्नत अधिकारियों ने जताया आभार
पदोन्नत अधिकारियों ने मंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे कर्मचारी हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। अधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित पदोन्नति होने से उन्हें नई जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का अवसर मिला है। उन्होंने त्वरित निर्णय के लिए कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी का आभार व्यक्त किया।