घाटीगांव: मोहना में जन-विश्वास शिविर: 380 शिकायतों का समाधान, 107 लोगों को मिला जमीन का मालिकाना हक
मोहना में शुक्रवार को आयोजित जन-विश्वास शिविर में लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हुई। सीएम हेल्पलाइन की 380 शिकायतों का निराकरण किया गया और 107 लोगों को आवासीय जमीन के मालिकाना हक के पट्टे दिए गए। प्रशासन ने इसकी जानकारी शुक्रवार शाम 6:30 बजे जारी की।