🚩 कपाल मोचन मेले से CM नायब सिंह सैनी की बड़ी सौगात! 🔥
187 करोड़ रुपये की 13 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास, बोले— आस्था और विकास दोनों साथ-साथ चलें, यही हमारी सरकार का संकल्प है। यमुनानगर के ऐतिहासिक श्री कपाल मोचन-आदि बद्री मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कपाल मोचन मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, सद्भावना, एकता और भाईचारे का संगम है। यह हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत की पहचान है।
इस दौरान 187 करोड़ रुपये की 13 विकास परियोजनाओं की सौगात दी गई। इनमें 16 नई अमृत फार्मेसी, 11 जलघरों में नए टैंकों का निर्माण और जगाधरी शहर की पुरानी सीवर लाइन के पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
साथ ही मुख्यमंत्री ने गुरु गोबिंद सिंह जी की वीरता, बाबा बंदा सिंह बहादुर की विरासत और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी जिक्र किया।
📢 देखिए राष्ट्रीय कदम न्यूज़ के कैमरे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में और क्या-क्या कहा!
📍 श्री कपाल मोचन मेला | बिलासपुर | यमुनानगर
#KapalMochanMela #NayabSinghSaini #HaryanaCM #Yamunanagar #HaryanaNews #KapalMochan #AdiBadri #HaryanaGovernment #राष्ट्रीयकदम #राष्ट्रीयकदमटेलीविजन