
हल्का खरड़ से भाजपा टिकट की उम्मीदवारी कर रहे अरविंद पूरी से खास बातचीत। गांव मुल्लापुर गरीब दास के निवासी अरविंद पूरी पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। क्षेत्र की जनता के बीच अपनी सेवाओं और जनसंपर्क के कारण उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है। राष्ट्रीय कदम न्यूज़ से विशेष बातचीत में अरविंद पूरी ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें हल्का खरड़ से चुनाव लड़ने का अवसर देती है, तो वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने भाजपा की नीतियों और संगठन पर विश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के हितों के लिए समर्पित है। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को अपनी प्राथमिकता बताया। क्या हल्का खरड़ से भाजपा अरविंद पूरी पर भरोसा जताएगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #राष्ट्रीयकदम #Kharar #ArvindPuri #BJP #PunjabPolitics #MallapurGaribDas #Election2026 #SocialService
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 19, 2026

क्या भाजपा को खरड़ विधानसभा से रंजीत सिंह गिल को टिकट देनी चाहिए? राष्ट्रीय कदम को दिए गए विशेष इंटरव्यू में भाजपा नेता रंजीत सिंह गिल ने खुलकर कहा कि वह पहले भी खरड़ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी इस बार उन्हें टिकट देती है, तो वह पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। रंजीत सिंह गिल ने अपने राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और क्षेत्र के विकास को लेकर भी अपनी बात रखी। 🎥 पूरा इंटरव्यू देखें और जानें रंजीत सिंह गिल ने क्या-क्या कहा। क्या भाजपा को खरड़ विधानसभा से रंजीत सिंह गिल को टिकट देनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #राष्ट्रीयकदम #RanjitSinghGill #BJP #Kharar #PunjabPolitics #Interview #rashtriyaKadamNews
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 18, 2026

छछरौली तहसील में किसानों का जोरदार प्रदर्शन छछरौली (राष्ट्रीय कदम): छछरौली तहसील में उस समय माहौल गरमा गया जब किसानों ने आरोप लगाया कि एसडीएम और संबंधित अधिकारी किसानों से ज्ञापन/विज्ञापन (मांगपत्र) लेने नहीं पहुंचे। इससे नाराज़ किसानों ने तहसील परिसर के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने तहसील के मुख्य गेट को कपड़े से बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि उनकी समस्याओं को लगातार अनदेखा किया जा रहा है, इसलिए उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई और किसानों की मांगों पर बनी हुई है। 📍 राष्ट्रीय कदम आपकी आवाज़, आपकी खबर। #छछरौली #किसान_आंदोलन #किसान_प्रदर्शन #यमुनानगर #हरियाणा #राष्ट्रीयकदम #BreakingNews
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 15, 2026