Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
DPROBhagalpur
Bhagalpur, Bihar
| Sep 3, 2026
MORE NEWS
Bhagalpur, Bihar | Sep 2, 2026
श्री अंकित कुमार, सहायक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ, भागलपुर द्वारा N.H से संबंधित कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की गई। सड़क विकास, रखरखाव एवं यातायात सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी- Information & Public Relations Department, Government of Bihar #MoRTH #NationalHighways #RoadDevelopment #भागलपुर #सड़क_विकास #Bihar #RoadSafety
Bhagalpur, Bihar | Sep 2, 2026
भागलपुर, 02 सितंबर 2026:- भागलपुर, खरीक प्रखंड अंतर्गत राधोपुर क्षेत्र में गंगा नदी के कटाव से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित लोगों को त्वरित एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग, भागलपुर द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 05 विशेष स्वास्थ्य शिविरों का संचालन किया जा रहा है। इन स्वास्थ्य शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रतिदिन औसतन 350 से 400 बाढ़ प्रभावित लोगों को चिकित्सकीय परामर्श, उपचार एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बाढ़ के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा बुखार, सर्दी-खांसी, त्वचा संबंधी रोग, दस्त, पेट संबंधी समस्याओं एवं अन्य सामान्य बीमारियों की जांच एवं उपचार किया जा रहा है। गंभीर अथवा विशेष चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता वाले मरीजों को आवश्यकतानुसार उच्चतर स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर करने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जलजनित एवं संक्रामक रोगों से बचाव के लिए प्रभावित लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के उपयोग, पानी को उबालकर अथवा क्लोरीनयुक्त कर पीने, भोजन को ढककर रखने, हाथों की नियमित सफाई तथा मच्छरों से बचाव के संबंध में भी जागरूक किया जा रहा है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे बाढ़ के पानी के सीधे संपर्क से यथासंभव बचें तथा बुखार, दस्त, उल्टी, त्वचा संबंधी समस्या अथवा किसी अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की स्थिति में तत्काल निकटतम स्वास्थ्य शिविर से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करते हुए प्रभावित लोगों तक समय पर गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration Bhagalpur District Administration Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department CMO Bihar
Bhagalpur, Bihar | Sep 2, 2026
भागलपुर जिले में “जाँच एवं उपचार—चिकित्सा आपके द्वार” अभियान का भव्य शुभारंभ 90 दिनों में 30 वर्ष से अधिक आयु के करीब 9 लाख 36 हजार लोगों की होगी गैर-संचारी रोगों (NCD) की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग भागलपुर, 02 सितंबर 2026। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देशानुसार जिला स्वास्थ्य समिति, भागलपुर द्वारा राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NP-NCD) के अंतर्गत “जाँच एवं उपचार—चिकित्सा आपके द्वार” विशेष अभियान की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। 90 दिवसीय यह विशेष अभियान 02 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान का राज्यस्तरीय शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा आज दिनांक 02 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे ऊर्जा स्टेडियम, पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर भागलपुर जिले में सदर अस्पताल, भागलपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। 430 चिकित्सा संस्थानों में होगी स्क्रीनिंग अभियान के अंतर्गत जिले के 430 चिन्हित चिकित्सा संस्थानों के माध्यम से लगभग 9 लाख 36 हजार लोगों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विशेष रूप से 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग के दौरान मुख्य रूप से मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं कैंसर जैसी प्रमुख गैर-संचारी बीमारियों की पहचान पर विशेष जोर दिया जाएगा। लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र (Health & Wellness Centre) पर जाँच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अभियान के दौरान बीमारी से संभावित रूप से प्रभावित पाए जाने वाले व्यक्तियों को आवश्यकतानुसार आगे की जाँच एवं उपचार के लिए संबंधित उच्चतर स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया जाएगा। साथ ही चिन्हित मरीजों के उपचार एवं नियमित फॉलो-अप पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। माननीय विधायकों ने अभियान को बताया जनहितकारी पहल इस अवसर पर माननीय विधायक, भागलपुर विधानसभा क्षेत्र श्री रोहित पांडेय एवं माननीय विधायक, सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र श्री ललित नारायण मंडल ने कहा कि “जाँच एवं उपचार—चिकित्सा आपके द्वार” एक सराहनीय एवं अत्यंत जनहितकारी पहल है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सीधे लोगों तक पहुँचना आमजन के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगा। इससे लोगों को समय पर अपनी स्वास्थ्य जाँच कराने तथा बीमारी की प्रारंभिक अवस्था में ही उपचार प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त भूमिका महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के अभियान को जनभागीदारी के साथ और अधिक प्रभावी बनाया जाना चाहिए, ताकि जिले के अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उप विकास आयुक्त ने समय पर स्क्रीनिंग पूरा करने पर दिया जोर उप विकास आयुक्त, भागलपुर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर स्वास्थ्य सुविधा पहुँच सके। “जाँच एवं उपचार—चिकित्सा आपके द्वार” अभियान इसी सोच के साथ शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति में गैर-संचारी रोगों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं कैंसर की समय पर पहचान सुनिश्चित करना अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र पर ही जाँच, परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि गंभीर बीमारियों की पहचान प्रारंभिक अवस्था में हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सुनिश्चित करने तथा स्क्रीनिंग के बाद चिन्हित मरीजों के उपचार एवं फॉलो-अप पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन ने कहा—समय पर बीमारी की पहचान से बेहतर होगा उपचार सिविल सर्जन, भागलपुर डॉ. दीनानाथ ने कहा कि अभियान के दौरान घर-घर एवं नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर गैर-संचारी रोगों की निःशुल्क जाँच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक अभियान का संदेश पहुँचाया जाएगा। समय रहते बीमारी की पहचान कर उपचार शुरू करने से गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्ति इस अभियान के दौरान अपनी स्वास्थ्य जाँच अवश्य कराएँ तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी स्वास्थ्य स्क्रीनिंग के लिए प्रेरित करें। माइक्रो प्लान तैयार, स्वास्थ्य कर्मियों की लगाई गई ड्यूटी जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए विस्तृत माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। जिले के 430 चिन्हित चिकित्सा संस्थानों के समन्वय से निर्धारित 90 दिनों की अवधि में लगभग 9 लाख 36 हजार लोगों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान स्क्रीनिंग के साथ-साथ चिन्हित मरीजों का उपचार, आवश्यकतानुसार रेफरल तथा फॉलो-अप भी सुनिश्चित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में ये रहे उपस्थित सदर अस्पताल, भागलपुर में आयोजित उद्घाटन समारोह में उप विकास आयुक्त, भागलपुर; माननीय विधायक, भागलपुर विधानसभा क्षेत्र श्री रोहित पांडेय; माननीय विधायक, सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र श्री ललित नारायण मंडल; मेयर डॉ. वसुंधरा लाल; बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्री संतोष कुमार; श्री विपिन बिहारी सिंह; सिविल सर्जन डॉ. दीनानाथ; उपाधीक्षक डॉ. राजू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित रहे। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration Bhagalpur District Administration Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department CMO Bihar
Bhagalpur, Bihar | Sep 2, 2026
भागलपुर, 02 सितंबर 2026:- वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव एवं नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर श्री अतुलेश झा द्वारा सभागार, स्मार्ट सिटी, भागलपुर में डायल-112 के चालकों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान डायल-112 के माध्यम से प्राप्त होने वाली आपातकालीन सूचनाओं पर त्वरित रिस्पॉन्स, घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचने, आमजन के साथ संवेदनशील एवं बेहतर व्यवहार तथा प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस पदाधिकारियों ने सभी चालकों को कर्तव्य के दौरान पूर्ण सतर्कता, जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आम नागरिकों को समय पर आवश्यक पुलिस सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration Bhagalpur Police Bhagalpur District Administration Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Bhagalpur, Bihar | Sep 2, 2026
भागलपुर, 02 सितंबर 2026:- भागलपुर जिले के राघोपुर गाँव में गंगा नदी के कटाव को नियंत्रित करने एवं प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा युद्धस्तर पर बचाव एवं सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है। कटाव प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन की टीमें एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी लगातार मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं तथा आवश्यकतानुसार तत्काल बचाव कार्य किए जा रहे हैं।कटाव की स्थिति को देखते हुए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र तथा जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा लगातार राघोपुर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। उनके द्वारा मौके पर चल रहे बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। कटाव को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में नावों एवं मालवाहक स्टीमर के माध्यम से लगातार बचाव एवं सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है। गंगा नदी से प्राप्त मिट्टी को जियो बैग में भरकर कटाव प्रभावित स्थलों पर व्यवस्थित रूप से डाला जा रहा है। इसके माध्यम से नदी के तट को मजबूती प्रदान करने तथा कटाव की गति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा कटाव प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं तकनीकी टीमों को मौके पर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है, ताकि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए बचाव कार्य को तेजी से पूरा किया जा सके। जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, महत्वपूर्ण संरचनाओं एवं आसपास के आबादी वाले क्षेत्रों को कटाव से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कटाव की स्थिति पर सतत निगरानी रखते हुए बचाव कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त संसाधनों एवं मशीनरी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। फिलहाल राघोपुर में प्रशासन एवं संबंधित विभागों की पूरी टीम द्वारा युद्धस्तर पर बचाव एवं सुरक्षात्मक कार्य जारी है। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration Bhagalpur Police Bhagalpur District Administration Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Department of Tourism, Government of Bihar
Bhagalpur, Bihar | Sep 2, 2026
भागलपुर, 2 सितंबर 2026. ‘मेरा रेशम मेरा अभिमान (MRMA) 2.0’ कार्यक्रम के अंतर्गत मीरन चौक, भागलपुर में रेशम उत्पादन से निकलने वाले अपशिष्ट के सतत उपयोग एवं मूल्यवर्धन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र भागलपुर, श्री श्याम प्रकाश उद्योग विस्तार पदाधिकारी जिला उद्योग केंद्र भागलपुर, डॉ. कर्मवीर जेना, वैज्ञानिक-डी, CSB-CTRTI, रांची तथा श्री आकाश शर्मा, वैज्ञानिक-बी, भागलपुर,श्री एम. डी. नसीमुद्दीन अंसारी उपस्थित रहे। डॉ. कर्मवीर जेना ने रेशम उत्पादन के दौरान उत्पन्न होने वाले अपशिष्टों के वैज्ञानिक एवं पर्यावरण-अनुकूल उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेशम अपशिष्ट को बेकार समझने के बजाय सेरिसिन, प्यूपा प्रोटीन, प्यूपा तेल, चिटिन-चिटोसान तथा अन्य मूल्यवर्धित उत्पादों में परिवर्तित कर अतिरिक्त आय के स्रोत विकसित किए जा सकते हैं। श्री राकेश कुमार ने रेशम उत्पादकों एवं हितधारकों से वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर आय में वृद्धि और सतत रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को रेशम अपशिष्ट के संग्रह, प्रसंस्करण एवं मूल्यवर्धन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी भी प्रदान की गई। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur District Administration Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Bhagalpur, Bihar | Sep 2, 2026
भागलपुर, 02 सितंबर 2026:- भागलपुर जिले के राघोपुर गाँव में गंगा नदी के कटाव को नियंत्रित करने एवं प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा युद्धस्तर पर बचाव एवं सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है। कटाव प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन की टीमें एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी लगातार मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं तथा आवश्यकतानुसार तत्काल बचाव कार्य किए जा रहे हैं।कटाव की स्थिति को देखते हुए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र तथा जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा लगातार राघोपुर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। उनके द्वारा मौके पर चल रहे बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। कटाव को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में नावों एवं मालवाहक स्टीमर के माध्यम से लगातार बचाव एवं सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है। गंगा नदी से प्राप्त मिट्टी को जियो बैग में भरकर कटाव प्रभावित स्थलों पर व्यवस्थित रूप से डाला जा रहा है। इसके माध्यम से नदी के तट को मजबूती प्रदान करने तथा कटाव की गति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा कटाव प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं तकनीकी टीमों को मौके पर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है, ताकि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए बचाव कार्य को तेजी से पूरा किया जा सके। जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, महत्वपूर्ण संरचनाओं एवं आसपास के आबादी वाले क्षेत्रों को कटाव से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कटाव की स्थिति पर सतत निगरानी रखते हुए बचाव कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त संसाधनों एवं मशीनरी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। फिलहाल राघोपुर में प्रशासन एवं संबंधित विभागों की पूरी टीम द्वारा युद्धस्तर पर बचाव एवं सुरक्षात्मक कार्य जारी है। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration Bhagalpur District Administration Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Department of Tourism, Government of Bihar
Bhagalpur, Bihar | Sep 2, 2026