भागलपुर, 02 सितंबर 2026:- भागलपुर जिले के राघोपुर गाँव में गंगा नदी के कटाव को नियंत्रित करने एवं प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा युद्धस्तर पर बचाव एवं सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है। कटाव प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन की टीमें एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी लगातार मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं तथा आवश्यकतानुसार तत्काल बचाव कार्य किए जा रहे हैं।कटाव की स्थिति को देखते हुए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र तथा जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा लगातार राघोपुर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। उनके द्वारा मौके पर चल रहे बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। कटाव को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में नावों एवं मालवाहक स्टीमर के माध्यम से लगातार बचाव एवं सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है। गंगा नदी से प्राप्त मिट्टी को जियो बैग में भरकर कटाव प्रभावित स्थलों पर व्यवस्थित रूप से डाला जा रहा है। इसके माध्यम से नदी के तट को मजबूती प्रदान करने तथा कटाव की गति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा कटाव प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं तकनीकी टीमों को मौके पर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है, ताकि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए बचाव कार्य को तेजी से पूरा किया जा सके। जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, महत्वपूर्ण संरचनाओं एवं आसपास के आबादी वाले क्षेत्रों को कटाव से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कटाव की स्थिति पर सतत निगरानी रखते हुए बचाव कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त संसाधनों एवं मशीनरी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। फिलहाल राघोपुर में प्रशासन एवं संबंधित विभागों की पूरी टीम द्वारा युद्धस्तर पर बचाव एवं सुरक्षात्मक कार्य जारी है।
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Bhagalpur Police
Bhagalpur District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Department of Tourism, Government of Bihar
12 views | Bhagalpur, Bihar | Sep 2, 2026