भागलपुर, 02 सितंबर 2026:- वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव एवं नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर श्री अतुलेश झा द्वारा सभागार, स्मार्ट सिटी, भागलपुर में डायल-112 के चालकों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान डायल-112 के माध्यम से प्राप्त होने वाली आपातकालीन सूचनाओं पर त्वरित रिस्पॉन्स, घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचने, आमजन के साथ संवेदनशील एवं बेहतर व्यवहार तथा प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस पदाधिकारियों ने सभी चालकों को कर्तव्य के दौरान पूर्ण सतर्कता, जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आम नागरिकों को समय पर आवश्यक पुलिस सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Bhagalpur Police
Bhagalpur District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
9 views | Bhagalpur, Bihar | Sep 2, 2026