सिधवलिया: डीएम समीर सौरभ ने सिधवलिया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया
गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का डीएम समीर सौरभ ने किया औचक निरीक्षण। दाखिल-खारिज, परिमार्जन समेत लंबित भूमि मामलों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश। आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान करने को कहा। वहीं, आधार केंद्र से ऑपरेटर के गायब मिलने पर कार्रवाई और प्रमाण-पत्र रद्द करने का दिया निर्देश।